वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए एक और पहल की गई है। देश भर में कहीं से भी बाबा के दर्शन पूजन और आरती के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए इलाहाबाद बैंक किसी भी शाखा से बुकिंग की जा सकती है। इससे पहले एचडीएफसी ने भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंदिर से करार किया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में बढ़ाई जा रही सुविधाओं के तहत इलाहाबाद बैंक की शाखाओं से ऑन लाइन के अलावा अब बाबा के भक्तों को ऑफलाइन सुविधा और सेवा प्राप्त हो सकेगी। जिससे उनको काशी आकर भटकना नहीं पड़ेगा। इससे अब दर्शनार्थी अपने क्षेत्र से ही सुलभ दर्शन की बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति बन गई है।
अब तक यह सुविधा एचडीएफसी की लगभग 5000 शाखाओं में थी। वहीं नए करार में इलाहाबाद बैंक के 4000 हजार शाखाओं में भी उपलब्ध होगी। इससे कोई भी में मंदिर में दर्शन, पूजन, प्रसाद, अर्चन, अभिषेक जैस किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की बुकिंग कर सकते हैं। इससे 9 हजार शाखाओं में यह सुविधा मिल सकेगी।