वाराणसी। उमस भरे मौसम में शहर में अघोषित कटौती ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। चौबीस घंटे आपूर्ति के शेड्यूल के बावजूद अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहने पर शुक्रवार को उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अतुल निगम से मुलाकात की। उन्हें शहर में बिजली कटौती के हालात से अवगत कराया।
साथ ही, शहर उत्तरी विधानसभा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बताईं। कहा कि चौपाल और निरीक्षण में आम जनता लगातार अघोषित कटौती, बिजली के जर्जर तार-खंभों और बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की शिकायत कर रही है। एमडी ने भरोसा दिलाया कि बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द होगा।