फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आया विद्यालय निदेशक का पारिवारिक विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के एक विद्यालय के निदेशक का पारिवारिक विवाद शनिवार को सड़क पर आ गया। निदेशक की पत्नी अपने पिता और बहनों के साथ अपने पति के घर के मुख्य गेट पर घंटों बैठी रहीं। आरोप है कि पति ने उन्हें घर से निकाल दिया था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दो कांस्टेबल तैनात कर दिए। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दोनों पक्षों के लोग सुलह-समझौते में लग गए। अंतत: सीओ कार्यालय में दोनों पक्षों ने यह कहकर मामले को खत्म किया कि यह उनका पारिवारिक विवाद है, जिसे वे घर के अंदर सुलझा लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजे जानकारी मिली की विद्यालय के डायरेक्टर की पत्नी अपनी बहनों और पिता के साथ मुख्य गेट पर बैठी है। खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। वहां मजमा जुटने लगा। सड़क पर आते जाते लोग भीड़ देखकर रुक जा रहे थे। मौके पर मिले विवाहिता के पिता ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, जबकि पति ने अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा कि यह हमारा पारिवारिक मामला है। हम इसे सुलझा लेंगे किसी के दखल की जरूरत नहीं है। इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि पत्नी के पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की जानकारी होने के बाद उन्हें बुलाकर वार्ता की गई। दोनों पक्ष मामले को अपने घर में हल कर लेने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें