फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो घंटे तक ठप रहा वाराणसी-जौनपुर मार्ग, दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी-जौनपुर रेल मार्ग सवा दो घंटे तक ठप रहा। इसके चलते लगभग एक दर्जन ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गईं। भीषड़ गर्मी में ट्रेनों में बैठे यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ी तो वहीं कई लोग रेल प्रशासन को कोसते मजबूरत सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचे। खास बात यह रही कि महाप्रबंधक उत्तर रेलवे उस समय वाराणसी में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाराणसी-जौनपुर के बीच दोपहर लगभग 12 बजे सिगनल फेल हो गया। ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया। ऐसे में जौनपुर स्टेशन की तरफ तो वहीं जाफराबाद से वाराणसी के बीच कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। दोपहर बाद 1:40 बजे वाराणसी आने वाली गोंडा इंटरसिटी जब शाम छह बजे के बाद वाराणसी पहुंची तो यात्री खासा नाराज थे। उन्होंने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन को खड़ा कर दिया गया और एसी तक बंद हो गई। ऐसे में कई यात्रियाें की तबीयत खराब हो गई। वहीं कई यात्री सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचे। उधर सारनाथ-जाफराबाद के बीच खड़ी बेगमपुरा एक्सप्रेस के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। लगभग 12 से 2:15 बजे तक समस्या बनी रही। सिगनल प्वाइंट में गड़बड़ी को इसका कारण बताया गया। इसके चलते फरक्का, गोंडा इंटरसिटी, दून, बेगमपुरा सहित दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके चलते यात्रियों में जबरदस्त रोष नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें