फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट सिटी को मिली पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही कोतवाली क्षेत्र के कारपेट सिटी में वर्षों से की जा रही पुलिस चौकी स्थापना की मांग पूरी हो गई। कारपेट एक्सपो मार्ट में गत तीन जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रातों-रात भवन का निर्माण करा कर पुलिस चौकी खोल दी।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र में भदोही कस्बा, नई बाजार, धौरहरा, रजपूरा और मोढ़ में पुलिस चौकियां हैं। इंदिरा मिल, चौरी रोड, कारपेट सिटी का हिस्सा नई बाजार पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। नई बाजार पुलिस चौकी कारपेट सिटी से काफी दूर है। साथ ही इस चौकी पर कई गांवों का दबाव है। कुछ वर्षों में कारपेट सिटी में कई प्रतिष्ठान खुल जाने तथा कारपेट एक्सपो मार्ट बन जाने के बाद से यहां पुलिस चौकी स्थापना की मांग की तेज हो गई थी। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने कारपेट सिटी विकसित किए जाने के समय ही पुलिस चौकी के लिए भूमि आरक्षित कर दी थी। साथ ही पुलिस चौकी खोलने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन मामला लंबित रह गया था। गत दिनों मुख्यमंत्री के भदोही आगमन के दौरान कारपेट मार्ट जा रहे लोग नवनिर्मित भवन और उस पर पुलिस चौकी कारपेट सिटी लिखा देख चकित रह गए थे। इस बावत पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि वहां पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है। शीघ्र ही वहां प्रभारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें