फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, हांफते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक आसमान से आग की बारिश और उमस से रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। इससे लोग परेशान हो उठे हैं। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्शियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के तेवर से बेहाल लोग हांफते नजर आए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी इस बार रिकार्ड तोड़ने की ओर मुखातिब है। 45 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच चुके जिले के तापमान में अभी और बढ़ोतरी की आशंका में लोग सहम गए हैं। गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। गर्मी का असर ऐसा है कि कूलर और पंखे की हवा भी बेमतलब साबित होने लगा है। तमाम प्रयास के बाद भी शरीर का पसीना नहीं सूख पा रहा है। गर्मी से निजात पाने वाले तमाम उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन खास फायदा नहीं हो रहा। धरती तवा की तरह तपने लगी है। इस दौरान लू के थपेड़े और बिजली की आंख मिचौली से मुश्किलें ज्यादा बढ़ी हैं। सोमवार की शाम गर्मी और उमस से व्याकुल लोग छतों पर और खुली जगह पर सैर करते दिखे। गर्मी से बचने के लिए बाजार में जूस और शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखी। आम का पना, बेल का शरबत, मैंगो शेक, मिल्क-काजू शेक आदि दुकानों पर सुबह शाम लोग हलक तर करने के लिए जुटे रहे। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। इसके कारण घर से बाहर निकलना कठिन हो गया। सड़कों पर यातायात कम होने से सन्नाटा सा छा गया। शाम पांच बजे के बाद लोग बाजार की तरफ निकले और चहल-पहल बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें