फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सेवापुरी के अदालत का बहिष्कार किया0

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। दी बार एसोसिएशन राजातालाब के पदाधिकारियों ने सेवापुरी के नायब तहसीलदार की अदालत का गुरुवार को बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ता तहसील परिसर में अधिकारी को हटाने उनके खिलाफ व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान कहा कि नायब तहसीलदार के खिलाफ सर्वसम्मत से निंदा प्रस्ताव पारित हुआ है। जिसमें उनके न्यायालय से पत्रावलियों में से महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो के गायब कराने और पत्रावली को ठीक ढंग से न रखने पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से दूसरे दिन भी मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने तहसील परिसर से दलालों को तत्काल बाहर किए जाने की मांग की है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, तोयज सिंह, आलोक सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, छेदी यादव सहित कई पदाधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें