फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगी नगर के विकास की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर पालिका मुगलसराय से नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर बनने बाद गुुुरुवार को पहला बजट पेश किया जाएगा। बजट में शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सुंदरीकरण समेत अन्य के लिए विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में करीब 59 करोड़ की अनुमानित आय होने के साथ लगभग 58 करोड़ रुपये विकास के लिए खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

सितंबर 2017 में नगर पालिका मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया था। इसके बाद हुए नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन के तौर पर भाजपा के संतोष खरवार काबिज हुए। गुरुवार को नगर पालिका की बैठक होगी, जिसमें चेयरमैन संतोष अपना पहला बजट पेश करेंगे। आय के लिए लगभग 59 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जो कि स्टांप शुल्क, गृहकर, जलकर, सफाई, चिकित्सा, पानी, नकल फीस, लाइसेंस शुल्क, राज्य वित्त, 14वें वित्त एवं अवस्थापना समेत अन्य स्रोतों से हासिल होंगे। इसके साथ ही व्यय के तौर पर नगर के विकास में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, सड़क, नाली, जलकल, सफाई, कर्मचारियों की तनख्वाह, सामुदायिक भवन आदि पर 58 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च होंगे। इस बजट में व्यय पर पिछले लंबित भुगतान का दस करोड़ रुपये भी शामिल है। चेयरमैन ने बताया कि नगर के विकास के लिए सरकार से अतिरिक्त फंड हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें