फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में छात्रों को दस्तार से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। नगर स्थित मदरसा अब्बासिया इस्लामी दर्शगाह में बुधवार की रात आयोजित जश्ने दस्तार का आयोजन किया गया। इसमें हिफ्ज मुकम्मल करने वाले छह तोलबा (छात्रों) को सनद देकर और सिर पर इमामा शरीफ बांध कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जलसे में कारी नजीर ने कहा कि मुकद्दस कुरान पाक के 30 सिपारे जेहनो दिल में रखना आसान नहीं है। नेकनीयती और मजबूत इरादे वालों को अल्लाह इस मुकाम तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कुरआन हिफ्ज करने वालों पर अल्लाह बड़ी जिम्मेदारी आयत करता है। उन्हें चाहिए कि इल्म बांटें, इसकी रोशनी समाज में फैलाएं। कहा कि जिन बच्चों ने कुरआन हिफ्ज किया है, उनकी दुनिया के साथ आखिरत संवर जाएगी। प्रिंसिपल कारी इबरार ने बताया कि असदुल्लाह, मो. मिन्नतुल्लाह, हाफिज मो. शायक, हाफिज मो. शाहिद, हाफिज मो. शाहबाज, हाफिज मो. शारिक का हिफ्ज पूरा हुआ। जलसे में मौ. शाबान कासमी, मुफ़्ती अमीन, हाफिज अफरोज गुड्डू, मौ. अब्दुल अहद फलाही, कारी जमील, मकसूद अंसारी, हसीब अंसारी, परवेज अंसारी, वसीम अंसारी, शोएब अंसारी, सेराज अंसारी, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें