फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के दौरान विधायक को गांव में नहीं मिला नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के गांव चंदौकी में जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची में चलित नलकूप दिखाई गई है। इस सूची को लेकर विधायक सुषमा पटेल गुरूवार को गांव में पहुंच गई। विधायक को पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद भी कहीं भी बंद अथवा चलित नलकूप दिखाई नहीं दिया। जब गांव वालों को पता चला कि विधायक नलकूप का सर्वे करने आई है। तो वे सभी प्रधान रमाशंकर पटेल को लेकर विधायक को घेर लिए। ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत किया कि हजारों एकड़ जमीन सिंचाई के लिए संसाधन की कमी के कारण बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि यहां एक नलकूप लगाने के लिए मंजूरी मिल गई थी। किंतु वह राजनीतिक दबाव चलते पास के गांव रामनगर में लगा दिया गया है। इससे वह गांव छोटा होने के बावजूद भी वहां तीन नलकूप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खेती ही हम लोगों की प्रमुख जीविका है। उसमें सिंचाई के साधन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कृषि कार्य बाधित हो गई है। जबकि मझगवा गांव को मिलाकर इस गांव की आबादी लगभग तीन हजार है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विधायक से गांव में नलकूप लगाने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस फर्जी सूची की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। उन्होंने यहां पर नलकूप लगवाने के लिए गांव वालों को भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें