फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 मवेशियों के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में शनिवार की रात गोपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर नगर के मिर्जापुर तिराहे पर तीन ट्रकों पर लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 36 मवेशियों को बरामद कर लिया। साथ ही आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज पुलिस को शनिवार की रात सूूचना मिली कि तीन ट्रकों से मवेशी को लेकर तस्कर जा रहे हैं। इस पर गोपीगंज एसओ सुनील वर्मा ने मिर्जापुर तिराहे पर नाकेबंदी कर दी। जांच के दौरान एक ट्रक में 36 राशि मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मो. अनवर निवासी कोखराज, कौशांबी, मो. शेरू निवासी अदलहाट, मिर्जापुर, मो. मुन्नू निवासी कोखराज, कौशांबी, मो. इब्रॉन निवासी अदलहाट, मिर्जापुर, मो. तौफीक निवासी कोखराज, कौशांबी मो. नसीम निवासी अदलहाट, मिर्जापुर, मनोज कुमार चौहान निवासी सकलडीहा, चंदौली, प्रदीप कुमार सिंह निवासी बबुरी चंदौली को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्करों के पास से आठ मोबाइल और 12500 रुपए बरामद हुआ। तस्करों ने बताया कि हमलोग बिहार से कानपुर और उन्नाव मवेशियों को वध के लिए ले जाते हैं। इस कार्य में हम लोगों को मोटी कमाई होती है। बरामदी के समय पशु तस्करों ने मवेशियों की पूंछ और नाकों में रस्सी बांधकर ऊपरी बल्लियों में ताना गया था। साथ ही इनकों बेरहमी से ठूस-ठूसकर लादा गया था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश यादव, परमेश्वर सिंह, लाल बहादुर शुक्ला, विष्णु, मनोज, रविंद्र, अवधेश, आलोक शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ सीओ ज्ञानपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। हाईवे पर प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें