बढुआ गोदाम। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में बुधवार की शाम आठ बजे एक युवक ने एक युवती के घर पर जाकर उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवती पर हमले के बाद युवक ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजन दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के युवक के साथ तय हुआ था। इसके तहत दोनों को छेका हुआ था। बुधवार को युवती मऊ शहर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के यहां आई हुई थी, इसी दौरान युवक वहा पहुंचा। जहां दोनों की आमने सामने मुलाकात होने पर युवती ने युवक से शादी करने से इंकार कर दिया। उधर युवती के इंकार को सुनकर नाराज युवक घर के किचिन में गया ओर वहां रखा चाकू से युवती पर हमला कर दिया। घर में अचानक हुई इस घटना को देखकर घर में मौजूद परिजन घबरा गए ओर शोर मचाकर आस पास के पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने 100 डायल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालात देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वाराणसी रेफर कर दिया।