फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और स्कूल बस की टक्कर, नौ घायल0

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। चंद्रावती बाजार के समीप सोमवार की शाम गाजीपुर की ओर से वाराणसी जा रही स्कूल बस से गलत दिशा में आई बोलेरो की जोरदार टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार नशे में धुत थे। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग और स्कूल बस में मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके साथ ही पांच बच्चों को मामूली रूप से चोट आईं। हादसे से भयभीत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
विज्ञापन

एसओएस हरमन माइनर स्कूल दनियालपुर डुबकिया की बच्चों से भरी बस सैदपुर जा रही थी। चंद्रावती बाजार के समीप गलत दिशा से आई बोलेरो सामने से स्कूल बस से जा टकराई। सूचना पाकर पहुंची चौबेपुर पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार बलिया के नगरा निवासी अखिलानंद सिंह, बालेश्वर सिंह और मोनू सिंह को गंभीर चोट आई है। सभी शराब के नशे में धुत थे और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे। वहीं, स्कूल बस में सवार सिधौना हथौड़ा निवासी अतुल यादव को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही और गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर यातायात बाधित होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तो आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें