फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी काशी में बमबम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुराधिपति श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शिवालयों, मंदिरों में मंगलवार की भोर से लेकर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। घंट-घडि़याल गूंजते रहे। वहीं ग्रामीण इलाकों में शिवमंदिरों और सिद्धपीठ मारकंडेय महादेव में लाखों लोगों ने मत्था टेका।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की एक झलक पाने और मत्था टेकेन के लिए दिनभर लाइन लगी रही। सुबह एक लाइन ज्ञानवापी से नीचीबाग तक पहुंच गई। दूसरी कतार गोदौलिया होते ढेढ़सीपुल तक लग गई। सुबह साढ़े आठ बजे से भोग आरती तक 35 हजार की संख्या में भक्त बाबा दर्शन कर चुके थे। भीड़ का इतना दबाव था कि सुरक्षकर्मियों को काफी मसक्कत करनी पड़ी। दोपहर तक अन्न्पूर्णा मंदिर के दर्शन से भक्त वंचित रहे भीड़ कम होने पर गेट नम्बर एक ढूंढीराज का रास्ता भी दर्शनार्थियों के लिये खोल दिया गया। बाबा मंदिर पट बन्द होने तक लगभग एक लाख के पार लोगो ने बाबा दर्शन किया।
वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर दारानगर स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर प्रबंधन की ओर से बाबा को विविध प्रकार के व्यंजनों, फलों का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दर्शन-पूजन के लिए गए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक दर्शन-पूजन और प्रसाद विरतण का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें