वाराणसी। दीनदयाल हस्तकला संकुल के गेस्ट हाउस में स्वयंसेवक आने शुरू हो गए हैं। इसमें बगैर प्रवेशिका और पहचान के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। संकुल के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों के अलावा संघ के स्वयंसेवकों को विशेष तौर पर लगाया गया है। उनका सुरक्षा चक्र खास निगरानी के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने से लेकर पहचान करने तक के कार्य में जुटा है। काशी प्रांत के प्रचारक अनिल, सह प्रांत प्रचारक मनोज की पूरी टीम व्यवस्था में लगी है।
काशी में संघ प्रमुख का प्रवास पहले भी हो चुका है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। कार्य की दृष्टि से संघ ने पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा है। प्रति वर्ष अलग-अलग क्षेत्र में प्रवास होता है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र को कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष सहित चार प्रांतों में बांटा गया है। इस बार संघ प्रमुख के वार्षिक प्रवास का कार्यक्रम काशी प्रांत में हो रहा है। बीते साल जुलाई में ही पांच दिवसीय कार्यक्रम की योजना बन गई थी।