फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो ट्रेनों में छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर मंगलवार की रात दो ट्रेनों में फिर चोरी और छिनैती की घटनाएं हुईं। कानपुर से गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस और ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से उचक्के दो महिलाओं का बैग लेकर उतर गए, वहीं दूसरी घटना में देवरिया जा रहे यात्री के सोने-चांदी के जेवर और नकद रुपये से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग निकले। हफ्तेभर के अंदर ट्रेन में छिनैती और उचक्कागिरी की चार घटनाओं के बाद ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड पर छिनैती की घटनाएं बढ़ गईं हैं। ज्ञानपुर रोड स्टेशन और आसपास का इलाका चोर-उचक्कों के लिए मुफीद बन गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी स्टेशन से पूर्व ही चेनपुलिंग कर उतर जाते हैं। छिनैती और उचक्कागिरी के शिकार यात्री पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई का इंतजार करते रह जाते हैं। मंगलवार की रात कानपुर से गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को निशाना बनाते हुए उचक्के उसका सोने-चांदी का जेवर और नकद रुपये लेकर भाग निकले। देवरिया के चकहीछौरा सलेमपुर निवासी रफीक अहमद परिवार के साथ इलाहाबाद से घर जा रहे थे। चौरीचौरा एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो होम सिग्नल के पास उचक्का चेन पुलिंग करने के बाद उनका बैग लेकर उतर गया, जिसमें सोने चांदी के जेवर और सात हजार रुपये नकद समेत अन्य जरूरी सामान थे। रफीक ने इसकी सूचना जीआरपी को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी प्रकार बुधवार की सुबह वाराणसी से पुणे जाने वाली ज्ञान गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य दो महिलाओं का बैग छीनकर ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास चेनपुलिंग कर भाग गया। एक सप्ताह के भीतर छिनैती और उचक्कागिरी की चौथी घटना से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया है। इससे एक सप्ताह पूर्व चौरीचौरा एक्सप्रेस में ज्ञानपुर रोड स्टेशन के समीप चेनपुलिंग कर उतर गए थे। जीआरपी पुलिस अधीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास हो रही छिनैती की घटनाओं के खुलासे के लिए लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें