फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। निकाय चुनाव के दौरान तमाम इलाकों में मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने की शिकायतें आई थीं। कई क्षेत्रों में तो पूरे मोहल्ले के निवासियों के नाम सूची से गायब थे। जिला प्रशासन ने इसको गंभीरता से लिया है। अब इन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार बीएलओ की सूची विभागवार तैयारी है।
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ बनाया गया था। इसके लिए जिले में कुल 975 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। नगर निगम क्षेत्र में 910 और 65 बीएलओ नगर पालिका रामनगर व नगर पंचायत गंगापुर में लगाए गए थे। इस काम में खूब लापरवाही बरती गई, जिसके चलते चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायतें व्यापक पैमाने पर आईं। वरुणा पार इलाके में सरसौली, डिठोरी महाल, नारायणपुर, सिकरौल आदि वार्डों में सैक ड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किए गए। कोतवाली और भेलूपुर जोन के भी कई क्षेत्रों में ऐसी शिकायतें सामने आई थीं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा ने बताया कि सभी एसीएम से उनके क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें