फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

710 का चालान, दो पहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहले सीट बेल्ट और हेलमेट डे पर बुधवार को जिले भर में ट्रैफिक पुलिस ने 710 लोगों का चालान किया। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों में बगैर हेलमेट के पीछे बैठे लोगों को समझाया गया। ताकीद की गई कि दोबारा बगैर हेलमेट नजर आए तो सीधे चालान किया जाएगा। हालांकि बुधवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होने के कारण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही और सीट बेल्ट-हेलमेट डे के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (परिवहन) अनुराधा शुक्ला ने बीते दिनों निर्देश जारी किया था कि प्रत्येक बुधवार को सीट बेल्ट और हेलमेट डे मनाया जाएगा। परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी सड़कों पर बुधवार को विशेष अभियान चलाकर सीट बेल्ट और हेलमेट चेक करेंगे। दोपहिया वाहन चलाने वाले के साथ ही पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जिले भर में सुबह 10 से 12:30 बजे तक अभियान चलाकर 710 लोगों का चालान किया गया था। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी एक पखवारे तक वो इस संबंध में आमजन को जागरूक करें। बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई जरूर हो लेकिन पीछे बैठने वाले को पहली बार समझाबुझाकर प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें