फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी संचालक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। सीएम योगी के सचिव के निर्देश पर बड़ागांव थाने में गणपति फिनस्टोक कंसलटेंट प्रा.लि. के संचालक त्रिशांत शर्मा और कर्मचारी अजय व आकाश के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोदई गांव निवासी संजय मौर्य के आवेदन पत्र पर की गई है।
विज्ञापन

संजय मौर्य ने सीएम से मिलकर शिकायत की थी कि बीते साल सात जुलाई को उसने गणपति फिनस्टोक कंसलटेंट की अलीगढ़ स्थित मुख्य ब्रांच से लोन के लिए आवेदन किया था। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बड़ागांव स्थित कंपनी के संचालक ने अपने खाते में उससे 33,500 रुपये जमा करा लिए। एक वर्ष बाद भी लोन न मिलने पर उसने बड़ागांव स्थित कंपनी के संचालक से प्रोसेसिंग फीस वापस मांगी तो देने से मना कर दिया। अंतत: उसने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें