फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी घाट से विश्व संगीत यात्रा पर निकलेंगे राजन-साजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जाने-माने ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन-साजन मिश्र की विश्व संगीत यात्रा शनिवार को अस्सी घाट से शुरू होगी। एशिया से लेकर यूरोप तक होने वाली रागों की इस संगीत यात्रा को लेकर वह खासे उत्साहित हैं। गुरुवार को कबीरचौरा स्थित अपने आवास पर उन्होंने भैरव से भैरवी तक की संगीत यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मिश्र बंधुओं ने बताया कि ‘भैरव से भैरवी तक’ संगीत यात्रा की शुरुआत अस्सी घाट पर 18 नवंबर की शाम छह बजे से होगी। इस दौरान पं. राजन-साजन ख्याल की बंदिशों से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ तबले पर संगत करेंगे पं. कुमार बोस। हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र होंगे।
अगला पड़ाव होगा अहमदाबाद। वहां 17 दिसंबर को दो सत्रों में प्रस्तुतियां होंगी। इसी तरह सात जनवरी, 2018 को भी कोलकाता में दो सत्र में सुर, लय, ताल का संगम होगा। इसी तरह चार फरवरी को दिल्ली, 11 फरवरी को बंगलूरू और इसी क्रम में पुणे, मुंबई, लुधियाना, पटना और लखनऊ में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। मार्च में दक्षिण-पूर्व एशिया, मई में कनाडा और अमेरिका, जून में दक्षिण अमेरिका, जुलाई में ब्रिटेन में वह संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। अक्तूबर और नवंबर में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस संगीत यात्रा की रूपरेखा सलोनी गांधी ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें