वाराणसी। चोरी-चुपके कंप्यूटर पर पोर्न वीडियो या आपत्तिजनक क्लिप देखने पर रोक लगाना अब आसान होगा। कंप्यूटर या लैपटॉप पर किसी भी पोर्न वेबसाइट या किसी तरह की हिंसक गतिविधि से परिचित कराने वाली साइट ब्लॉक करने वाला एप्लीकेशन तैयार कर लिया गया है।
इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद अश्लीलता परोसने वाली साइटें नहीं खोली जा सकेंगी। खास बात यह है कि अगर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद किसी हिंदू परिवार का सदस्य पोर्न साइट खोलने की कोशिश करेगा तो ‘रामधुन’ या ‘हर-हर महादेव’ के स्वर गूंजेंगे और मुसलमान परिवार का कोई सदस्य ऐसा करता है तो ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ सुनाई देने लगेगा। फिलहाल यह एप्लीकेशन डेस्कटॉप के लिए है।
पोर्न वेबसाइट ब्लॉक करने वाले इस एप्लीकेशन को गूगल पर ‘हर हर महादेव’ के नाम से पंजीकृत कराया गया है। इस एप्लीकेशन को बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो वीएन मिश्र की परिकल्पना पर बनाया है बनारस के वेब डेवलपर अंकित श्रीवास्तव ने। इस एप्लीकेशन ‘हरहर महादेव’ को कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकेगा। वेब डेवलपर अंकित के अनुसार द्धड्डह्म्द्धड्डह्म्द्वड्डद्धड्डस्रद्ग1.ष्श पर जाने के बाद डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा।
यहां अपने नाम, पते के अलावा अपने धर्म के बारे में भी विवरण भरना होगा। एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद नामी गिरामी पोर्न साइटें तो तत्काल ब्लॉक हो जाएंगी, लेकिन अगर कोई बच्चा, युवा या बुजुर्ग इसके बाद भी अगर कोई ऐसी आपत्तिजनक या उत्तेजक साइट खोल पा रहा हो तो उसे हिस्ट्री टैब में जाकर देखना होगा। फिर उस वेबसाइट को एप्लीकेशन के ब्लॉक आप्शन में जाकर बंद किया जा सकेगा। इस एप्लीकेशन में हर धर्म के लिहाज से सांग ट्यून अपलोड किए गए हैं जो पोर्न साइट खोलते ही उसी धर्म के अनुसार बजने लगेंगे।