फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में आज से ‘स्पर्धा’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में खेल महोत्सव ‘स्पर्धा-2017’ का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है। तीन दिवसीय खेल महोत्सव में देश के 45 इंजीनियरिंग संस्थानों के करीब दो हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। तीन दिन में क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबाल, टेनिस व एथलेटिक्स समेत कुल 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को संस्थान के जिमखाना में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्पोर्ट्स काउंसलर प्रो. आरएस सिंह, कन्वेनर महेज तेजावत ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्पर्धा में दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर समेत पांच आईआईटी, तीन ट्रिपल आईटी, पांच एनआईटी, पांच एमएनआई और कई प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थान भी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा और क्रिकेटर शिखा पांडेय मुख्य अतिथि होंगी। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की विशिष्ट अतिथि होंगे। 29 अक्तूबर को समापन समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा होंगे।
उन्होंने बताया कि पिछली बार आईआईटी बीएचयू ओवरऑल चैंपियन था। स्पर्धा में 19 प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के अलावा छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए भी कुछ विशेष खेलों जैसे जॉर्ब फु टबॉल, वर्चुअल क्रिकेट, मैकेनिकल बुल का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रांजल श्रीवास्तव, गेम्स एंड स्पोर्ट्स के ज्वांइट जनरल सेक्रटरी शौर्य वत्स एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें