फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर साक्षत्कार आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तमाम गतिरोधाें के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हो गई। कुलपति ने जिला प्रशासन को भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में सहयोग के लिए पत्र भी लिखा है। मंगलवार की सुबह शिक्षकों ने कुलपति आवास पर भर्ती के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में 18वें दिन भी शिक्षक, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कुलपति आवास पर चल रहे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोकने के लिए शिक्षकों ने कुलपति आवास के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने मंगलवार को जिला प्रशासन को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय की स्थितियों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान शांति बहाल रखने के लिए सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें