फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन चली गई तो बेघर हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को बाबतपुर और आसपास के गांवों के किसानों ने हवाईअड्डा विस्तारीकरण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के मसले पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई कि यदि उनकी जमीन चली गई तो वे बेघर हो जाएंगे। आजीविका छिन जाएगी। रेल राज्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह इस मसले पर प्रधानमंत्री से बात करेंगे। बिना किसानों की सहमति के जमीन नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के मद्देनजर सर्वे कराया जा रहा है। प्रभावित गांवों के किसान इसके विरोध में उतर आए हैं। एक निजी कार्यक्रम में बाबतपुर एयरपोर्ट आए रेल राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे सुभाष दुबे, राम लाल श्रीवास्तव, प्रेमलाल, वीरेंद्र दुबे, नंदलाल पटेल, सुरेंद्र पटेल समेत अन्य किसानों ने कहा कि जमीन ही उनकी आजीविका का आधार है। प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से आसपास के कई गांव उजड़ जाएंगे। ऐसा हुआ तो सैकड़ों किसान परिवार बेघर हो जाएंगे। रेल राज्य मंत्री ने किसानों से कहा कि उनकी जो भी समस्या है, वह अपने विधायक के जरिए प्रधानमंत्री तक पहुंचाएं। वह खुद भी इस मामले में प्रधानमंत्री से बात करेंगे। किसानों के हित की अनदेखी नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें