फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी के साथ गूंजे भारत माता की जय के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। विकास खंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हाथी बरनी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेश पाठक ने झंडोत्तोलन किया। जंसा व कपसेठी थाने पर थानाध्यक्षों ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

कछवा रोड : श्री परमहंस आईटीआई कॉलेज छतेरी में प्रबंधक महेश सागर ने तिरंगा फहराया। चित्रसेनपुर अमरावती देवी इंटर कालेज में अशोक प्रधान, एसआरएस चिल्ड्रेन स्कूल कछवा रोड में दिनेश तिवारी, एसआरपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक केशनाथ यादव ने झंडा फहराया। ठटरा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
दानगंज: चोलापुर ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, बीआरसी चोलापुर पर खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी गौड़, बाबा डोमन देव महाविद्यालय दानगंज में प्रबंधक लाल बहादुर सिंह, पंडित राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय में सतीश चौबे, सनराइज एकेडमी देवरिया में प्रबंधक अनिल यादव ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन

रामनगर: भारत के 71 वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी रामनगर की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अशोक स्तंभ के पास झण्डोतोलन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झण्डे के साथ प्रभातफेरी निकाली।
काली दास शिक्षण संस्थान में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य की अगुवाई में झण्डोंतोलन आशा गुप्ता एवं गीता मैडम ने किया। इससे पूर्व प्रभातफेरी निकली जिसमें बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। राधा किशोरी कॉलेज, पी एन कॉलेज, महारानी महाविद्यालय, दयावती मोदी स्कूल, प्रज्ञा बाल विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर आदि शिक्षण संस्थाओं में झण्डोतोलन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लोहता: क्षेत्र के कोरौता, लोहता, केराकतपुर, अलाउद्दीनपुर, कोटवा, धन्नीपुर, भट्ठीण्के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए।
मिर्जामुराद: काशी आईटी कैेंपस में निदेशक केके मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। एसबीपी इंटर कॉलेज डंगहरिया में प्रधानाध्यापक संदीप सिंह, किसान इण्टर मीडिएट कालेज में प्रधानाध्यापक शिवराज मिश्र, जनता इण्टर कालेज में प्रबंधक जनार्दन सिंह, शिवचरन स्मारक इण्टर मिडिएट कालेज मेहदीगंज में प्रबन्धक संजय पटेल, एसएनएस नेशनल स्कूल के प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम ने ध्वजारोहण किया गया ।
मिर्जामुराद थाना परिसर में थाना प्रभारी महेश पाण्डेय, गौर ग्राम पंचायत भवन में नारायण प्रताप सिंह, सार्वजनिक धर्मशाला स्थित व्यापार मंडल मिर्जामुराद कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। आर्दश ग्राम नागेपुर में प्रधान पारसनाथ राजभर, लोकसमिति आश्रम में नन्दलाल मास्टर, रूपापुर में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनन्द सिंह रिंकू ने ध्वजारोहण किया।
रोहनिया: विकास खंड अधिकारी आराजी लाइन हेमन्त सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक जगतपुर के शाखा प्रबंधक अभय पांडेय, ग्राम सभा बभनियांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान रत्नेश सिंह की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
उद्भव सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव मिश्र, महिला चेतना समिति के शर्मिला, जगतपुर पीजी कॉलेज में राजमणि दुबे ने झंडारोहण किया।
जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह, थाना निरीक्षक रोहनिया क्षितिज त्रिपाठी ने झंडारोहण किया।
बड़ागांव: आशा महाविद्यालय में पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। बलदेव संस्कृत महाविद्यालय, बलदेव कान्वेंट में कालेज के प्रबंधक भाजपा नेता डॉ. एसडी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बलदेव पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विनोद सिंह, एसडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सवेंद्र प्रसाद, राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह, वी स्पेस सेंटर पर सेंटर के प्रबंधक विमल त्रिपाठी और अजय पांडे ने ध्वजा रोहण किया। राजकीय पशु अस्पताल पर डॉ. अजय प्रताप, प्राथमिक विद्यालय खररिया पर प्रधान मंगला पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी पर डॉ आर के सिंह, क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव कार्यालय पर शफीक अहमद खां, मकसूदनपट्टी ग्राम पंचायत कार्यालय पर गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया ।
चौबेपुर: जय प्रकाश महाविद्यालय उमरहां में ध्वजारोहण निदेशक शिवप्रकाश सिंह ने किया। चौबेपुर के मार्कण्डेय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण निदेशक ए के तिवारी ने किया । एसओएस हरमन माइनर स्कूल दानियालपुर डुबकिया मे ध्वजारोहण बालग्राम के निदेशक मनोज मिश्रा, सुंगुलपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवबचन सिंह चौहान, आरबीसी चिल्ड्रेन एकेडमी नरायनपुर में निदेशक सुनील चौबे ने ध्वजारोहण किया। अजांव स्थित रमेशचंद्र स्मृति विद्या मंदिर में ध्वजारोहण प्रबंधक ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया। धौरहरा गांव के कीनाराम बाबा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जयप्रकाश पांडेय ने किया। चौबेपुर थाने में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने ध्वजारोहण किया। कादीपुर कलां प्राथमिक विद्यालय पर ध्वजारोहण प्रधान अजीत सिंह, डुबकिया स्थित जी पी एस पब्लिक स्कूल मेरठ में झण्डोत्लन चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने किया।
चिरईगांव: ग्रामीण क्षेत्र स्थित सरकारी गैर सरकारी प्राथमिक उच्चप्राथमिक विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
आराजी लाइन: गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर वाराणसी में प्रबंधक सीमा देवी, प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया।अंबिका प्रसाद इंटर कालेज भैरवनाथ में प्रबंधक शैलेंद्र सिंह शैलू व प्रधानाचार्य सुदामा ने ध्वजारोहण किया। राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिननी में छात्रों ने झांकी निकाली। प्राथमिक व जूनियर विद्यालय गंगापुर में अरविंद सिंह प्राथमिक विद्यालय जयापुर में संजीव कुमार श्रीवास्तव व प्रधान नारायण पटेल ने ध्वजारोहण किया। ढढोरपुर में नवयुवक मंगल दल के नीरज पांडेय, डॉक्टर मनोज सिंह, भोला, चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण किया। आओ अच्छा गांव बनाएं ने राजा तालाब में ध्वजारोहण किया।राजातालाब: तहसील पर एसडीएम ईशा दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। खंड विकास कार्यालय आराजी लाइन में ब्लॉक प्रमुख नगीना देवी ने ध्वजारोहण किया। सब्जी अनुसंधान संस्थान में डॉ. बीसिंह ने ध्वजारोहण किया। राजातालाब भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक ने जक्खिनी में ध्वजारोहण किया। समाजवादी युवजन सभा के दिनेश सिंह यादव ने राजा तालाब में ध्वजारोहण किया। जयापुर के ग्राम प्रधान ने जयापुर ग्राम पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया। राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंह व छेदी यादव ने संयुक्त रूप से तहसील में ध्वजारोहण किया। पिंडरा: जवाहर नवोदय विद्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुभारंभ एसडीएम पिंडरा ने किया।इस दौरान छात्रों द्वारा देशभक्तों की तस्वीरों के साथ उनके द्वारा आजादी में दिए गए योगदान की चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें