फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने ली तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। इसे देखते हुए रविवार की शाम कैंट रोडवेज, रेलवे स्टेशन, इंग्लिशिया लाइन के साथ ही प्रमुख गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ कर नाम और पते की तस्दीक के बाद छोड़ा गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और आमजन से सजग रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र के होटल, लॉजों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण करें। तस्दीक करें कि बगैर परिचय पत्र के कोई न रुका हुआ हो। संदिग्धों पर नजर रखें और अपने सूचना तंत्र को पुख्ता रखें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों और बाजारों में फोर्स को निरंतर चक्रमण करने के लिए कहा गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सूचनाएं संकलित करने का निर्देश है। उधर, कैंटोनमेंट क्षेत्र के होटलों और लहुबराबीर क्षेत्र में भी देर शाम तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें