फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक, आंतरिक सुरक्षा पर संवाद करेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इ इमर्जिंग युवा सोसायटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय युवा संसद का आयोजन 18 से 20 अगस्त तक किया गया है। चिल्ड्रेंस एकेडमी कमच्छा में होने वाले आयोजन में बीएचयू वाणिज्य संकाय, आईएमएस सहित कई कॉलेजों के युवा तीन तालाक, आंतरिक सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संस्था के अध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। सुयश ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वर्तमान में ज्वलंत मुद्दों, संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। बताया कि तीन दिवसीय संवाद में युवाओं को भारत की आंतरिक सुरक्षा पर खतरा, राजनैतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने जैसे मुद्दों पर बोलने का मौका मिलेगा। इसमें सनबीम एकेडमी, सेंट जांस मढ़ौली, डीएलडब्ल्यू, डालिम्स समूह, संत अतुलानंद कॉलेज के विद्यार्थी शामिल होंगे। यह पहला अवसर है, इसके बाद विस्तृत रुप से इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें