फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मिले प्यार से शाहरुख-अनुष्का गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस में मिले प्यार से बॉलीवुड के किंग खान और अनुष्का शर्मा गदगद हैं। सिने स्टार ने काशीवासियों के स्नेह से अभिभूत होकर ट्विटर पर आभार जताया है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा- बनारस में ग्रेट टाइम...। आप लोग आए, इसके लिए शुक्रिया। उन्होंने इसी ट्वीट में भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

अनुष्का ने अपने ट्विटर पर लिखा है- बनारस गए और पान नहीं खाया, ऐसा कैसे हो सकता है। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद बनारस। बता दें कि फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा सोमवार को पहली बार बनारस पहुंचे थे। दोनों ने बनारस में भोजपुरिया अंदाज में गाने गाकर काशीवासियों का दिल जीत लिया था। अनुष्का और शाहरुख ने बनारसी पान का बीड़ा भी खाया। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कैंपस में बनारस की जनता के सामने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रशंसकों की भीड़ देख जमकर ठुमके लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें