फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, झांसे में न आएं ठग युवतियों के

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावधान रहिए, मदद मांगने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला युवतियों का गिरोह शहर में डेरा जमाए हुए है। खुद को आपदा पीड़ित बताकर मदद मांगने के नाम पर राहगीरों की जेब ढीली करने वाला यह गिरोह कैंटोनमेंट, चांदपुर, नरिया-करौंदी मार्ग, सारनाथ जैसे इलाकों में अड्डा बनाए है।
विज्ञापन

पांच-छह की संख्या में ये युवतियां दोपहिया वाहन सवारों को रोकती हैं। खुद को राजस्थान, जम्मू या किसी अन्य प्रदेश का आपदा पीड़ित बताकर मदद मांगती हैं, जो उनके झांसे में आ जाता है, उससे दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रुपये ऐंठती हैं। ऐसी ही कुछ युवतियों को कुछ दिनों पूर्व सारनाथ थाने पर पुलिस लेकर गई थी लेकिन हिदायत देकर छोड़ दिया था। खास यह कि ये अक्सर एक यूनिफार्म में होती हैं। सुनसान रास्ता होने पर राहगीरों से जबरन रुपये छीन लेती हैं। पुलिस का वाहन दिखाई देते ही मदद मांगने वाली यह युवतियां तितर-बितर हो जाती हैं। इस बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि जहां कहीं भी ऐसा वाकया हो तो तत्काल सौ नंबर पर या नजदीक के थानेदार को फोन करें। फौरन कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें