फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 30 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 30 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। इसके जरिये कूड़े के चार स्तरीय निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण, गंगा संरक्षण और पौधरोपण अभियान की भी समीक्षा की है। जिलाधिकारी ने बताया कि वायु प्रदूषण से निजात दिलाने की पहल की गई है। 11 वाटर स्प्रिंक्लर और एक मिस्ट गन चलाई जा रही है। धूल नहीं उड़ती है। डीएम ने जिला गंगा समिति की बैठक में अस्सी घाट पर प्रस्तावित पार्किंग, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी भी ली। साथ ही कहा कि वरुणा नदी, गंगा व उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। इस मौके पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें