यूपी के भदोही जिले के एक गांव की दलित बस्ती में तीन दिन में 300 लोगों ने बौर्ध धर्म अपना लिया। सारनाथ से आए बौद्ध धर्म के अनुयायी की देखरेख में पूरी कवायद की गई। उसके बाद बस्ती के लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं के चित्र नहर में विसर्जित कर दिए।
ज्ञानपुर से करीब पांच किमी दूर स्थित कसिदहां गांव की दलित बस्ती में रविवार को 100 लोगों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया। पिछले तीन दिनों में पूरी बस्ती के कुल 300 लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया है।
सारनाथ से आए बुद्ध घोष राम वचन, विश्व बौद्ध महासभा के अध्यक्ष आलोक बौद्ध, अरविंद बौद्ध की देखरेख में बस्तीवासियों ने धर्म परिवर्तन किया।
बस्ती के कोमल राम, सुरेंद्र कुमार, कृपाशंकर महेंद्र कुमार, जगदीश कुमार, राजकुमार, रामजीत, कैैलाश, चिरंजीव, रमाशंकर, संतोष कुमार, राम नारायण, संदीप, प्रदीप, राजन, राजू समेत अन्य लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया। रविवार को जुलूस की शक्ल में बस्ती के लोगों ने हिंदू देवी देवताओं के चित्र और प्रतिमाएं नहर में विसर्जित कर दीं।