फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम के रोड शो के लिए वाराणसी आये 30 विशेष विमान

Wed, 08 Mar 2017 03:38 PM IST
amarujala.com/written by उत्पल कांत
विज्ञापन
वाराणसी आये 30 विशेष विमान - फोटो : demo photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‌विधानसभा चुनाव के लिए जबरदस्त सियासी संग्राम छिड़ा। चार और पांच मार्च को वाराणसी यूपी के सियासी संग्राम का सबसे बड़ा गवाह बना। चार मार्च की सुबह प्रधानमंत्री की दर्शन यात्रा तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मेगा रोड शो इसका कारण बना।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दो -तीन दिनों में बाबतपुर एयरपोर्ट पर 30 विशेष विमानों का आवागमन हुआ। इन विशेष विमानों से 115 वीवीआईपी आए और गए।  चार और पांच मार्च को हुए पीएम-सीएम के रोड शो के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट खासा व्यस्त रहा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दो -तीन दिनों में बाबतपुर एयरपोर्ट पर 30 विशेष विमानों का आवागमन हुआ। इन विशेष विमानों से 115 वीवीआईपी आए और गए।  सातवें और अंतिम चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक ने हर तरह की जोर लगाई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती भी वाराणसी पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर और विशेष विमान से बड़े नेताओं का आना जाना लगा रहा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से जुड़े सुरक्षा अधिकारी ने बताया नेताओं के मुवमेंट के कारण एयरपोर्ट बहुत ही ज्यादा व्यस्त हो गया।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में जुटे सीआईएसएफ के जेनरल डाइरेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को भी इस दौरान काफी ध्यान रखना पड़ा। उन्होंने अपनी ड्यूटी काफी अच्छे तरह से की।

उन्होंने बताया कि कई वीवीआईपी के मुवमेंट के कारण एक अतिरिक्त संपर्क अधिकारी को तैनात किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यमंत्री से लेकर कई केंद्रीय म‌ंत्री आए

बाबतपुर एयरपोर्ट
चार और पांच मार्च को वाराणसी यूपी के सियासी संग्राम का सबसे बड़ा गवाह बना। चार मार्च की सुबह प्रधानमंत्री की दर्शन यात्रा तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मेगा रोड शो इसका कारण बना।

इसी दिन रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रमुख मायावती ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पांच मार्च को फिर प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया और दो जगहों पर जनसभा को संबोधित किया।

पांच मार्च की रात प्रधानमंत्री मोदी यहीं रुके। छह मार्च को पीएम मोदी ने गढ़वाघाट आश्रम और राम नगर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर गए। दोपहर बाद रोहनिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए उड़ गए।

चुनावी प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने वाराणसी को अपना केंद्र बनाया। सपा-कांग्रेस और बसपा के टॉप नेताओं के अलावा फिल्मी स्टारों का भी वाराणसी आना जाना लगा रहा।

एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा हेलीकॉप्टरों का मौजूदगी देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें