फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने पीएम मोदी पर फिर चलाए सियासी तीर, जानें क्या कहा

Wed, 08 Mar 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने चुटीले अंदाज से विरोधियों को चित करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का चुनावी हमला जारी है। लालू चुटकी लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनके निशाने पर एक बार फिर पीएम मोदी हैं।
विज्ञापन


लालू ने अब प्रधानमंत्री के तीन दिन बनारस में रहने पर चुटकी ली है। लालू ने ट्वीट कर कहा कि तीन दिन तक बनारस में डेरा डालने के बाद भी गंगा माई से मिलने नहीं पहुंचा तथाकथित बेटा। कहा कि इनकी वादाखिलाफी मापने का कोई पैमाना होता तो वह भी टूट जाता।
  3 दिन बनारस में डेरा डालने के बाद भी गंगा माई से मिलने नहीं पहुंचा तथाकथित बेटा

इनकी वादाखिलाफी मापने का कोई पैमाना होता तो वह भी टूट जाता — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 6, 2017

  मोदी बनारस में धूल चाट रहे हैं। बोला था क्योटो बनाएंगे, क्योटो। लालटेन लेकर हम खोज रहे हैं कहां है क्योटो?

झूठ की कोई तो हद होती होगी? — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 7, 2017
 
Trending Videos
विज्ञापन

लालू बोले, डिंपल हमारी समधिन

lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार को बनारस में जनसभाएं करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक संस्कार करना जरूरी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि उन्हें गंगा मइया ने बुलाया है, शायद उन्हें मालूम नहीं कि हिंदू धर्म में गंगा मइया संस्कार के लिए बुलाती हैं।

कहा कि हम नहीं चाहते कि उनका संस्कार हो लेकिन राजनीतिक संस्कार जरूरी है क्याेंकि वे नस्लभेद और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। ये बातें उन्होंने सोमवार को बुनकर कॉलोनी चौकाघाट, डीएवी कॉलेज और रेवड़ी तालाब में आयोजित जनसभाओं में कहीं।

मुस्लिम बहुल क्षेत्र रेवड़ी तालाब स्थित जयनारायण इंटर कॉलेज में लालू ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का चुनाव है। ऐसी सांप्रदायिक पार्टी को देश से साफ करने के लिए पहले उत्तर प्रदेश से साफ करना होगा। कहा कि आडवाणी और अटलजी को मोदी ने किनारे लगा दिया। अटल जी को तो दवा पिलाकर सुता दिया। लालू यादव ने कहा कि विकास का डंका पीटने वाले प्रधानमंत्री बताएं कि देश में एक सुई का कारखाना खोले हैं क्या..? उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधा। रेवड़ी तालाब में आयोजित सभा में लालू यादव अपने अंदाज से सभी को भा गए। उन्हें सुनने के लिए पहुंची जनता का अनोखे अंदाज में अभिवादन कर दिल जीत लिया।

कहा, आपकी डिंपल भाभी हमारी समधिन हैं और अखिलेश समधी। जाते-जाते ये भी कह गए कि ‘हम और आप सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि संबंधी हैं। जितने लोग यहां खड़े हैं वो हमारे संबंधी और जो घरों में हैं वो हमारी समधिन..।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें