फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू दीक्षांत समारोह के लिए 3 हजार छात्रों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिसंबर को मनेगा 104वां समारोह, 17 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि
विज्ञापन

परीक्षा विभाग पाठ्यक्रमवार तैयार करने में जुटा मेधावियों की सूची
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 104वां समारोह 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची तैयार करवाई जा रही है। वहीं, समारोह का साक्षी बनने को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह दिख रहा है। समारोह के लिए बने पोर्टल पर तीन हजार ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
स्वतंत्रता भवन में होने वाले आयोजन में मुख्य समारोह मनाया जाएगा जबकि भवन के बाहर हॉल में लाइव प्रसारण की तैयारी है। ताकि छात्र-छात्राएं हॉल से भी इसे देख सके। परीक्षा विभाग की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में जिसके परिणाम आते जा रहे हैं, उसके अनुसार मेधावियों की सूची बनाई जा रही है। इस बार 450 विद्यार्थियों को पदक, 16 हजार को उपाधियां दी जाएंगी। जो छात्र समारोह में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा विभाग की ओर से पोर्टल पर एक नामांकन फार्म भरवाने की व्यवस्था नवंबर से शुरू की गई है। देश में विभिन्न जगहों पर रहने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। हालांकि आयोजन में 22 दिन बचे हैं, लेकिन जिस तरह से तीन हजार छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, उससे यही लग रहा है कि इस बार के समारोह में छात्र-छात्राओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की सूची बनाने का काम चल रहा है। पाठ्यक्रमवार फाइनल सूची दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी करने की तैयारी है। अब तक तीन हजार छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन कर लिया है। पदक पाने वालों को समय से सूचना भेज दी जाएगी। - प्रो. एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें