फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BHU के 3 गार्डों पर छात्र को पीटने का आरोप, पीड़ित ने कहा- आईकार्ड नहीं था, मोबाइल पर दिखाया; फिर भी पीटा

Fri, 19 Jun 2026 06:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के तीन सुरक्षा गार्डों पर एक छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसके पास आईकार्ड मौजूद था, जिसे उसने मोबाइल पर दिखाया, फिर भी गार्डों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना का वीडियो बनाने पर विवाद बढ़ा। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
छात्र ने मारपीट का लगाया आरोप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू में वीडियो बनाने पर हैदराबाद गेट के पास तीन सुरक्षाकर्मियों पर छात्र नीरज के साथ मारपीट का आरोप लगा। छात्र को हाथ और कंधों में चोटें आईं। छात्र ने एक वीडियो भी वायरल किया जिसमें सुरक्षाकर्मी मारपीट करते दिख रहे हैं। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। 

विज्ञापन


छात्र ने कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी को भी पत्र लिखा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। छात्र ने बताया कि 12 जून की रात 11.30 हैदराबाद गेट से अस्पताल जा रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। 

आई-कार्ड मांगा तो सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कार्ड जल्दीबाजी में घर भूल गया है और मोबाइल में देख लो। वह नहीं माने, बाकी कई लोग भी बिना कार्ड दिखाए जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों से सवाल किया और वीडियो बनाने लगा तो उसे पीटा गया। 
विज्ञापन


छात्र का आरोप है कि तीन सुरक्षाकर्मी उसे एक बंद कमरे में लेकर गए और 15 मिनट तक पिटाई की। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। जांच कमेटी का गठन करने के बाद बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए पीड़ित छात्र को भी प्राक्टोरियल बोर्ड ऑफिस में बुलाया गया था।

विज्ञापन

महिला अटेंडेंट को डिस्चार्ज कराने की धमकी का लगा आरोप
सुरक्षाकर्मियों से जुड़ा एक मामला बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग से भी आया। महिला वार्ड में भर्ती बच्चे का इलाज करा रही थी। वह दवा और अन्य सामान लेने के लिए बार-बार बाहर जा रही थी। महिला का आरोप है कि एक गार्ड ने उसे डिस्चार्ज कराने की धमकी दे दी। काफी देर तक विवाद भी हुआ। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
सुरक्षाकर्मियों से जुड़े दोनों ही घटनाओं की जांच कराई जा रही है। वहीं सुरक्षाकर्मियों से कहा गया है कि किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें। - प्रो. संदीप पोखरिया, चीफ प्रॉक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें