फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दीपावली के बाद घरों से निकला 3000 टन कूड़ा, बाहर फैले पटाखों के कागज; वाराणसी में सफाई तेज

Thu, 23 Oct 2025 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: त्योहार के बाद वाराणसी में तीन गुना कूड़ा-कचरा हो गया। गलियों से लेकर सड़कों तक पटाखों के कागज और पैकेट बिखरे थे। नगर निगम इसकी सफाई में लग गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बाद पटाखों, घरों की सफाई से शहर से 3000 टन कूड़ा निकला है। इनमें 100 टन केवल पटाखों का कूड़ा जो दीपावली पर सड़कों और छतों पर हुई आतिशबाजी के बाद एकत्र हुआ है। दीपावली के अगले दिन अवकाश के कारण शहर से कूड़ा नहीं उठा। बुधवार को सुबह से देर शाम तक कूड़ा उठाने का क्रम जारी रहा। 

विज्ञापन


सोमवार को दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की गई। ज्यादातर पटाखों में कागज के टुकड़े थे। जो बिखर कर चारों ओर फैल गए। दीपावली के बाद निकला दो दिन का कूड़ा उठाने में सफाई कर्मचारियों को भी दिक्कत हुई। जहां पहले एक गली से एक गाड़ी कूड़ा निकलता था वहां से तीन गाड़ी कूड़ा निकाला। 

पटाखों के अलावा लोगों ने अपने घरों प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के बाद कूड़ा सड़कों पर फेंक दिया। आम दिनों की अपेक्षा दीपावली पर कूड़ा अधिक निकला। सफाई मित्रों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा कलेक्शन की रफ्तार तेज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गुना हुआ कूड़ा कलेक्शन

प्रतिदिन लगभग 1000 टन कूड़ा एकत्र होता है। जिसमें दीपावली के बाद 3000 टन कूड़ा एकत्र किया गया। निस्तारण के लिए कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट करसड़ा भेजा गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या बढ़ा दी गई है। 

अपर नगर आयुक्त सविता यादव के अनुसार बुधवार को भोर से लेकर देर शाम तक कूड़ा उठाया गया। बीएचयू के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. कृपाराम ने बताया कि पटाखा जलने के बाद उसमें हैवी मेटल होते हैं। जो मिट्टी में जाएंगे तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें