फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में एक साल में 2800 रिसर्च, 80 प्रतिशत सिर्फ विज्ञान-कृषि-मेडिकल सेक्टर में

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल 20 पेटेंट फाइल, नौ को मिली ग्रांट, 9 संंकायों में सिर्फ 20 प्रतिशत रिसर्च
विज्ञापन

पिछले साल 648 रिसर्च प्रोजेक्ट में मिला दो अरब से ज्यादा का फंड, 3000 पीएचडी हो रही
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में इस साल प्रकाशित हुए 2800 रिसर्च पेपर में से 2100 से ज्यादा सिर्फ तीन ही संस्थानों के हैं। इसमें विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान और आईएमएस-बीएचयू का नाम है। 2024 में रिसर्च का 80 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं संस्थानों के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने किया है। इस साल कुल 20 पेटेंट फाइल किए गए, जिनमें से नौ ग्रांट हो चुके हैं। बीएचयू में कुल 14 संकाय हैं। इसमें तीन संस्थानों में कृषि विज्ञान संस्थान, मॉडर्न मेडिसिन, डेंटल साइंस, आयुर्वेद फैकल्टी, विज्ञान संकाय और एनवार्यंमेंटल, सस्टेनेबल डेवलपमेंट फैकल्टी शामिल है।
बीएचयू में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के आंकड़ों की माने तो कैंपस में मानविकी विषयों की बात करें तो सबसे ज्यादा रिसर्च सामाजिक विज्ञान संकाय और कला संकाय में हुए। संगीत और मंच कला संकाय, दृश्य कला संकाय, एजुकेशन फैकल्टी को मिलाकर 10 प्रतिशत से भी कम रिसर्च हुए।
विज्ञापन

3000 से ज्यादा छात्र कर रहे पीएचडी
पिछले साल बीएचयू को 648 रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं और 47 एजेंसियों ने दो अरब रुपये से ज्यादा का फंड दिया है। कुल 647 छात्रों ने फुल टाइम और 24 लोगों ने पार्ट टाइम में पीएचडी पूरी की। फिलहाल 3000 से ज्यादा स्कॉलर्स पीएचडी कर रहे हैं। बीएचयू के लिए क्यूएस, टाइम्स हायर और एनआईआरएफ रैंकिंग मेंं भी अलग-अलग विषयों की रैंकिंग जारी की जाती है। क्यूएस रैंकिंग में बीएचयू के इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत से ज्यादा है। टाइम्स हायर एजुकेशन में रिसर्च एनवायरमेंट को 17.9 प्रतिशत और रिसर्च क्वालिटी को 65.9 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई है।
विज्ञापन

टाइम्स हायर के अनुसार, अलग-अलग विषयों की रैंकिंग का रेंज
लाइफ साइंस में 300 से 400 रैंकिंग के बीच में।
क्लीनिकल और हेल्थ में 300 से 400 रैंकिंग के बीच में।
कंप्यूटर साइंस में 601-800 रैंकिंग के बीच में।
सोशल साइंस में 601-800 रैंकिंग के बीच में।
फिजिकल साइंस में 601-800 रैंकिंग के बीच में।
बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स में 501-600 के बीच में।
बीएचयू में पेटेंट फाइल करने वाले वैज्ञानिकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नए प्रोफेसर रिसर्च में ज्यादा जोर लगा रहे। वहीं, कला और बाकी संकायों में कुछ असिस्टेंट प्रोफेसर क्वालिटी रिसर्च शुरू किए हैं, जिनका रिजल्ट जल्द देखने को मिलेगा। बीएचयू को अगले साल तक कई पेटेंट की स्वीकृति मिलने वाली है। - प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, प्रमुख, इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें