सिगरा के तरणताल में हुई जिला तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। अमर उजाला
- फोटो : Samvad
मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए वाराणसी जिले के तीन स्वीमिंग पूल और गंगा में अभ्यास करने वाले 250 तैराकों ने बृहस्पतिवार को ट्रायल में हिस्सा लिया। खेल विभाग और तैराकी संघ के समन्वय से पांच स्पर्धाओं के लिए हुआ ट्रायल छह घंटे, सुबह सात से 12 बजे तक चला। वाराणसी जिला तैराकी संघ के सचिव शंभू प्रसाद ने बताया कि यह चयन ट्रायल सब जूनियर और जूनियर वर्ग में हुआ।
क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिले के टीम में चयनित खिलाड़ी 26 जून को सिगरा स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के खिलाड़ी शामिल होंगे। एक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धा में खेल सकेगा। प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता 3 से 5 जुलाई तक होगी। यह फ्री स्टाइल में 50, 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर में होगी। बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक की स्पर्धा 50, 100 और 200 मीटर दूरी की होगी। व्यक्तिगत मेडले 200 और 400 मीटर जबकि फ्री स्टाइल रिले और मेडले रिले 4 गुणा 100 मीटर दूरी की होगी।
सिगरा के तरणताल में हुई जिला तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। अमर उजाला- फोटो : Samvad