काशी विद्यापीठ परिसर में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश काउंसिलिंग 27 जून से शुरू होगी। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 27 जून से 23 जुलाई तक काउंसिलिंग होनी है, जिसकी समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। पहले दिन 27 जून को बीएससी. (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम) की काउंसिलिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में होगी। इसके अलावा बीड्रामा (थिएटर आर्ट्स) ललित कला विभाग में और बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस पर्यटन अध्ययन संस्थान, गांधी अध्ययन पीठ में,बीएसडब्ल्यू की काउंसिलिंग समाज कार्य विभाग में होगी।
प्रो. कामिल ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जिनको ईमेल पर लिंक भेजा गया है वे अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटोस्टेट, स्वयं की 2 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कैटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित 27 जून को सुबह 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंगहे लिए उपस्थित होना है। निर्धारित शुल्क उसी दिन जमा होगी। बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29, 30 जून को आयोजित है, जिसके लिए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड कर समय से अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउंसिलिंग से संबंधित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जाएगी।