फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूर्व चौकी इंचार्ज के साथ डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, लूट के चार हजार मिले

Thu, 08 Aug 2024 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के पूर्व नदेसर चौकी इंचार्ज के साथ डकैती में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया। उसके पास से लूट के चार हजार रुपये भी बरामद किए गए। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण कारोबारी के दो कर्मचारियों से डकैती के मामले में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी को रामनगर पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट के चार हजार रुपये भी बरामद हुए। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा और एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान जंसा के तेंदुई निबासी योगेश कुमार पाठक उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि वह तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज के साथ डकैती में शामिल था।

पूछताछ में योगेश ने बताया कि 22 जून को रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी के पास हाईवे पर कोलकाता जाने वाली बस को रुकवाया। उसके साथ वर्दी में तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश पांडेय भी थे।
विज्ञापन


साथ ही अजय गुप्ता को पिस्टल देकर भुल्लनपुर बस स्टैंड से ही बस में बैठा दिया गया था। इसके बाद सराफा के दो कर्मचारियों को असलहा दिखाकर बस से उतार लिया। कर्मचारियों के बैग में 42 लाख 50 हजार और दूसरे बैग से पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बाद में लूट की रकम आपस में बांट ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें