विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय महिला पुरुष बैडमिंटन परिसर स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर हॉल में खेली गई। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के दो और पुरुष वर्ग में एक कुल तीन मैच खेले गए। इसमें महिला वर्ग की 13 और पुरुष वर्ग की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन सचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन मैच में डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने कृषि विज्ञान संस्थान की टीम को 2-0 से हरा दिया। महिला वर्ग के दूसरे मैच में वीकेएम की टीम ने दृश्य कला संकाय की टीम को 2–1 से हरा दिया। दिन का तीसरा और पुरुष वर्ग का पहले मैच में आरजीएससी (बरकच्छा) ने शिक्षा संकाय की टीम को 3–0 से एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवधेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह और महासचिव प्रो. एके नेमा ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम के रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. हरिराम यादव मौजूद रहे।