विश्व के नाथ काशी पुराधिपति श्री बाबा विश्वनाथ अब लंदन में भी विराजमान होंगे। बाबा के विग्रह को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद मंगलवार को हवाई मार्ग से लंदन रवाना किया जाएगा। बाबा विश्वनाथ का मंदिर श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम की ओर से लंदन में भी तैयार किया गया है और वहां भी बाबा विश्वनाथ का 25 किलो वजन का नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित किया जाएगा।
रविवार को सिगरा स्थित नंदवनम में श्री काशी नाटकोट्टई के सदस्यों ने लंदन में तैयार बाबा विश्वनाथ के मंदिर में स्थापित होने वाले नर्वदेश्वर शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही रुद्र महायज्ञ परिसर में ही शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित किया गया। समिति के विश्व भर में 65 शिवमंदिर स्थापित हैं।