लालपुर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ी अभ्यास करती हुई। संवाद
26वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में शामिल उत्तर प्रदेश की 25 महिलाओं की टीम को काशी में प्रशिक्षित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को एक सत्र में 60 तेज हिट लगाने और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने का अभ्यास कराया जा रहा है।
दो से 12 अप्रैल तक रांची में खेली जाने वाली इस चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला टीम का शिविर बड़ा लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में लगाया गया है जो कि 20 मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा। अंतिम टीम दो अप्रैल को घोषित की जाएगी। पांच अप्रैल को उत्तर प्रदेश अपना पहला मैच मिजोरम के खिलाफ खेलेगी। मो. अकरम टीम की देखरेख करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी और चीफ कोच अकरम महमूद ने बताया कि इन महिला खिलाड़ियों को दो से तीन सत्र में अभ्यास कराया जा रहा है। कोच ने बताया कि लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही है कि मैच के दौरान ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर मिले।
लालपुर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ी अभ्यास करती हुई। संवाद