फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 80 बच्चों में 25 मीटर सबसे तेज दौड़े अतुल व अविरल

विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम स्थित बाबू आरएन सिंह खेल मेला के छठवें दिन शहर भर के 80 बालक खिलाड़ियो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम स्थित बाबू आरएन सिंह खेल मेला के छठवें दिन शहर भर के 80 बालक खिलाड़ियों ने 25 और 50 मीटर की दौड़ के साथ ऊंची कूद और लंबी कूद में भाग लिया। 25 मीटर की दौड़ में अतुल बालक वर्ग में और सोनाली बालिका वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर ओम और तीसरे स्थान पर अंश का स्थान रहा।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग में प्रियांजलि दूसरे और वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अनुष्का, तनिष्का और आस्था को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में अविरल पहले, मयंक दूसरे और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ की आयोजक डॉ. आशा सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। आज के डिजिटल युग में, जहां बच्चे अधिक समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं, ऐसे आयोजन उन्हें सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। केवल विजेता चुनना नहीं है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना भी था। संचालन सुनीता ने किया।

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम स्थित बाबू आरएन सिंह खेल मेला के छठवें दिन शहर भर के 80 बालक खिलाड़ियो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें