फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल में मिली गंदगी, शौचालय भी जर्जर; डीएम ने व्यवस्थाएं ठीक करने के दिए निर्देश

Sun, 29 Mar 2026 02:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिलाधिकारी ने डायलिसिस यूनिट सेंटर को सेनेटाइज और सफाई के निर्देश सीएमओ को दिए। राजकीय जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को मंडलीय और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय जर्जर हाल में मिला और गंदगी भी मिली। डीएम ने फौरन सफाई के निर्देश दिए। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीटी स्कैन वाले भवन के खराब पड़े शौचालय को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


वहीं, पास की बिल्डिंग पर रखे टैंक से लगातार पानी गिरने और साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय के मरम्मत कार्यों के लिए एक-एक प्लंबर और टेक्नीशियन आउटसोर्सिंग पर रखने के निर्देश दिए। 

उन्होंने चिकित्सालय परिसर में असेम्बल कर रखे गए स्ट्रेचरों को सही स्थान पर रखने के निर्देश फार्मासिस्ट को दिए। इसके बाद उन्होंने ट्राॅमा सेंटर के इमरजेंसी वॉर्ड, ऑपरेशन थियेटर कक्ष, ईसीजी कक्ष, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा और राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डीएम ने महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखभाल करने के लिए बनने वाले स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट और एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में नए बनने वाले 500 बेड के अस्पताल का भी अवलोकन किया गया।

विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान में बच्चों का नामांकन बढ़ाएं
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति/बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों (तीन से छह साल) का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत नामांकन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सर्वे और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से बात करें। डीएम ने ड्रॉपआउट बच्चों के आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि दूसरी कक्षा और पांचवीं कक्षा के बीच कितने बच्चों ने स्कूल छोड़ा। 

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट को जारी करने में लापरवाही न बरती जाए। बिना कारण के आवेदन लंबित न हो। उन्होंने पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए संबंधित ब्लॉक के बीईओ को निर्देशित किया। कहा कि सभी बच्चों को निपुण बनाने के प्रयास किए जाए। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें