फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हनुमान फाटक रेलवे क्रासिंग के पास धंसी सड़क, 25 फीट गड्ढे ने रोका यातायात

Sun, 04 Oct 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर हुआ गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र के हनुमान फाटक रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की सुबह अचानक से सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण करीब दस फीट चौड़ा और 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

विज्ञापन

सड़क धंसने की आवाज सुन कर आसपास के लोग सहम गए। वहीं कुछ देर के लिए कज्जाकपुरा-गोलगड्डा के बीच यातायात भी थम गया। स्थानीय लोगों और आदमपुर पुलिस के द्वारा गड्ढे के आसपास रस्सी बांधकर जैसे-तैसे यातायात सुचारू कराया।


हनुमान फाटक क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सड़क के नीचे से गई गहरी सीवर लाइन कई दिनों से अंदर ही अंदर लीक हो रही है। जिसके कारण जगह-जगह सड़क पर पानी जमा हो गया था। हनुमान फाटक रेलवे क्रासिंग के पास सड़क में दस फीट चौड़ा और करीब 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रहा कि आसपास खड़ी पिकअप और अन्य गाड़ियां गड्ढे में नहीं धंसी। जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने बताया कि सीवर लाइन की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से शिकायत की गई थी। किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं सीवर का पानी अमरहिया कब्रिस्तान, लाट पोखरा तिराहा सहित पूरे मोहल्ले में ओवर फ्लो हो कर बह रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें