रोहनिया। साइबर जालसाजों ने मौसी का दामाद बनकर युवती से 2.34 लाख की धोखाधड़ी की। पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया। अमरा निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। खुद को मौसी का दामाद बताते हुए कहा कि आपके खाते में 25 हजार गलती से चले गए हैं। इस नंबर पर रुपये वापस भेज दीजिए। वह मैसेज देख झांसे में आ गई और नौ बार में 2.34 लाख रुपये खाते से साफ हो गए। तुरंत 1930 पर कॉल कर खाता होल्ड कराया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
दपंती के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज वाराणसी। कारोबार के नाम पर दो लाख नकदी और फिर चार पहिया वाहन बिक्री के बाद उधार चुकाने समेत धोखाधड़ी में दंपती पर लंका थाने में केस दर्ज किया गया। राजातालाब के टोडरपुर निवासी पीड़ित अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कैवल्य धाम कॉलोनी दुर्गाकुंड निवासी प्रदीप सिंह को दवा कारोबार के लिए दो लाख रुपये उधार दिए। रकम नहीं चुकाने पर प्रदीप ने अपनी चार पहिया वाहन बेचकर पैसे दिए जाने का झांसा दिया। 3 लाख 6 हजार रुपए लेने के बाद प्रदीप वाहन देने में आनाकानी करने लगा। काफी दबाव बनाने पर आरोपी ने एक लाख 97 हजार रुपए वापस किए। इस बीच दुकान पर पहुंचा तो प्रदीप और उसकी पत्नी मेदनी सिंह ने गाली गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ब्यूरो महिला दर्शनार्थी का गायब आईफोन पुलिस ने ढूंढ़ निकाला वाराणसी। लंका चौराहे पर महिला दर्शनार्थी का लापता आईफोन लंका पुलिस ने शनिवार को ढूंढ़ निकाला। आईफोन पाते ही दर्शनार्थी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरुग्राम की रहने प्रीथा तिवारी काशी दर्शन के लिए आई हैं। लंका चौराहे पर मोबाइल गायब हो गया। पीड़िता की शिकायत पर लंका के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने सीसी कैमरे के जरिये एक व्यक्ति के पास से मोबाइल बरामद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट के मामले में 6 पर केस दर्ज वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नुआंव नैपुरा में मारपीट के मामले में छह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राधेश्याम और उसकी पत्नी निशा देवी, बेटी माया, छाया, अंकित और सुक्खू ने घर में घुसकर मारा पीटा। आरोपियों ने दादा अर्जुन को भी पीटा। ब्यूरो बाल्टी से वार कर फोड़ा सिर, 5 पर केस दर्ज वाराणसी। दुर्गाकुंड के घसियारी टोला में घरेलू विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि पति गंगा सागर को देवर चंदन, भोला, अजय, आशीष और सास सुभावती देवी ने मारा पीटा। 13 जनवरी को जान से मारने की नीयत से सभी ने बाल्टी से पति के सिर पर हमला किया। लहूलुहान हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने कमरे की दीवार भी ढहा दी। पीड़ित गंगा सागर हमराही भी हैं। ब्यूरो