बच्ची को लहूलुहान देख परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। परिजनों ने शनिवार शाम मिर्जामुराद थाने में पावर लूम मिस्त्री जुलकरनैन के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया। दुष्कर्म व पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत ने बताया कि मासूम बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।