फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : बैंक में बंधक रखी जमीन बेचने की बात कह कर ऐंठ लिए 23 लाख, पुलिस कर रही जांच

Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बैंक के नाम पर जालसाजी करने का मामला सामने आया है।बंधक रखी जमीन बेचने की बात कह कर 23 लाख ऐंठने की शिकायत व्यापारी ने जैतपुरा थाने में की है और एक ही परिवार के तीन सदस्य जिसमें पति-पत्नी और बेटे शामिल हैं उनपर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन बेचने की बात कह कर एक दंपती और उसके बेटे ने एक व्यापारी से 23 लाख रुपये ले लिए। जांच में पता लगा कि जमीन बैंक में बंधक रखी हुई है। मामले को लेकर रानीफाटक, औसानगंज निवासी व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल की तहरीर पर जैतपुरा थाने में दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि कोयला बाजार निवासी लक्ष्मण प्रसाद सेठ, उसका बेटा विशाल सेठ और पत्नी रेनू सेठ उनके पूर्व परिचित हैं। दंपती और उनके बेटे ने साजिश रच कर तुलसीपुर स्थित अपनी जमीन का सौदा उनसे 32 लाख रुपये में तय किया। 23 लाख रुपये लक्ष्मण सेठ को गवाहों के सामने दिए।

ओमप्रकाश ने कहा कि जब उन्होंने जमीन की जांच कराई तो पता लगा कि उसे लक्ष्मण सेठ स्टेंट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में बंधक रखा हुआ है। उन्होंने लक्ष्मण सेठ को बुलाकर कहा कि बैंक का ऋण अदा करें तभी वह जमीन का बैनामा कराएंगे। अन्यथा की स्थिति में पैसा वापस कर दीजिए। इस पर लक्ष्मण और उसके बेटे विशाल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें