फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दस दिन में मिले टीबी के 2223 लक्षण, 93 में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में टीबी मरीजों की खोज के लिए 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक चले सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में 6.42 लाख लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग हुई। इसमें 2223 व्यक्तियों में टीबी के संभावित लक्षण मिले। जिसमें 2123 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अंतिम जांच रिपोर्ट में 93 लोगों की टीबी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी का पंजीकरण कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग उन्मूलन अभियान चलाकर नए मरीजों की तलाश की जाती है। दस दिन के चलाए गए अभियान में मिले 93 नए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि टीबी लक्षण युक्त छिपे हुए रोगियों को खोजने में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान ने अहम भूमिका निभायी। मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. पीयूष राय ने बताया कि जिले की सभी 23 टीबी यूनिट के अंतर्गत आबादी लगभग 40.97 लाख के सापेक्ष सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में लक्षित 20 प्रतिशत यानि 6.68 लाख आबादी को कवर किया गया। जिले में जनवरी से अब तक 17,250 लक्ष्य के सापेक्ष 16,646 टीबी रोगी पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र में 10,244 व निजी क्षेत्र में 6302 मरीज शामिल हैं। अब निजी क्षेत्र के लिए विशेष सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान सात दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें